लापता शिक्षक को सुखा नदी के तेज बहाव से जिंदा निकाला, देवदूत बने छुरा थाना और ग्रामीण
Tuesday, August 18, 2026
Edit
गरियाबंद/छुरा।
गरियाबंद पुलिस और स्थानीय ग्रामीणों की तत्परता से मंगलवार को सुखा नदी में एक बड़ा हादसा टल गया। पुलिस और ग्रामीणों ने अपनी जान जोखिम में डालकर नदी के तेज बहाव में बह रहे एक लापता शिक्षक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इस जांबाज रेस्क्यू ऑपरेशन की पूरे इलाके में जमकर तारीफ हो रही है।

सुबह दर्ज हुई गुमशुदगी, दोपहर में मिला सुराग
can मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम सिवनी के पूर्व माध्यमिक शाला में पदस्थ शिक्षक नंदकुमार कंवर बीते 17 अगस्त की सुबह अपनी मोटरसाइकिल (CG 23 6481) से स्कूल के लिए निकले थे। जब वे देर शाम तक घर नहीं लौटे, तो परिजनों ने स्कूल स्टाफ और रिश्तेदारों में उनकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद 18 अगस्त को पीड़ित पत्नी ने छुरा थाने पहुंचकर पति की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। मामला दर्ज करते ही छुरा पुलिस तत्काल हरकत में आई और पतासाजी शुरू कर दी।

नदी के किनारे जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे थे शिक्षक
तलाश के दौरान पुलिस को ग्रामीणों से सूचना मिली कि सुखा नदी के तेज बहाव में एक व्यक्ति बहते हुए किनारे पर फंसा हुआ है। खबर मिलते ही छुरा थाना प्रभारी ज्ञानेश्वर सिंह गंगवाल अपनी टीम के साथ बिना वक्त गंवाए मौके पर पहुंचे। नदी में पानी का बहाव तेज था, लेकिन पुलिस स्टाफ और स्थानीय ग्रामीणों ने सूझबूझ और अदम्य साहस का परिचय देते हुए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

सुरक्षित बचाकर परिजनों को सौंपा
कड़ी मशक्कत के बाद नदी से व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकाला गया, जिसकी पहचान लापता शिक्षक नंदकुमार कंवर के रूप में हुई। समय रहते रेस्क्यू हो जाने से शिक्षक की जान बच गई, जिन्हें वैधानिक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद सुरक्षित उनके परिजनों को सौंप दिया गया है। अपने घर के मुखिया को सुरक्षित पाकर परिजनों की आंखों से आंसू छलक पड़े और उन्होंने पुलिस व ग्रामीणों का आभार जताया। [1]

इस सफल और हैरतअंगेज रेस्क्यू ऑपरेशन में छुरा थाना प्रभारी ज्ञानेश्वर सिंह गंगवाल, प्रधान आरक्षक जयप्रकाश मिश्रा, अमित जांगड़े, रूपेंद्र जैन और स्थानीय ग्रामीणों की विशेष व सराहनीय भूमिका रही।
Previous article
This Is The Newest Post
Next article