माता राजिम भक्तिन मंदिर समिति चुनाव: लाला राम साहू ने 984 और आलोक साहू ने 908 वोट पाकर दर्ज की ऐतिहासिक जीत
Sunday, July 12, 2026
Edit
राजिम। साहू समाज राजिम भक्तिन माता समिति के बहुप्रतीक्षित चुनाव आज, दिनांक 12 जुलाई 2026 को बेहद शांतिपूर्ण और गरिमामय माहौल में संपन्न हुए। इस बार के चुनाव में समाज के मतदाताओं ने भारी उत्साह दिखाया। समिति के कुल 1305 मतपत्रों में से कुल 1141 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। चुनाव परिणाम घोषित होते ही लाला राम साहू ने अध्यक्ष पद पर और आलोक साहू ने उपाध्यक्ष पद पर ऐतिहासिक जीत दर्ज की है।
अध्यक्ष पद: लाला राम साहू को मिले 984 वोट, मिजुन साहू को दी करारी शिकस्त
अध्यक्ष पद के लिए दो प्रत्याशियों के बीच सीधा मुकाबला था। वर्तमान अध्यक्ष लाला राम साहू ने एक बार फिर समाज में अपनी मजबूत पकड़ साबित करते हुए एकतरफा जीत हासिल की। लाला राम साहू ने रिकॉर्ड 984 वोट प्राप्त कर बंपर जीत का परचम लहराया, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी मिजुन साहू को मात्र 144 वोटों से संतोष करना पड़ा। इस चुनाव में कुल 13 वोट रिजेक्ट एवं नोटा के खाते में गए।

उपाध्यक्ष पद: आलोक साहू ने 908 वोट पाकर दर्ज की बंपर जीत
उपाध्यक्ष पद के मुकाबले में भी स्थिति पूरी तरह एकतरफा रही। इस पद के लिए मैदान में उतरे दो प्रत्याशियों में से आलोक साहू को समाज का भरपूर समर्थन मिला। आलोक साहू ने कुल 908 वोट प्राप्त कर शानदार जीत दर्ज की। वहीं उनके प्रतिद्वंद्वी ठाकुर राम साहू को केवल 210 वोट मिले। उपाध्यक्ष पद के मतदान में कुल 23 वोट रिजेक्ट एवं नोटा में दर्ज किए गए।

समाज में जश्न का माहौल
नतीजों का ऐलान होते ही नवनिर्वाचित अध्यक्ष लाला राम साहू और उपाध्यक्ष आलोक साहू के समर्थकों ने भारत माता और माता राजिम भक्तिन के जयकारों के साथ आतिशबाजी की। दोनों विजयी नेताओं ने समाज के प्रत्येक मतदाता का आभार जताते हुए कहा कि यह जीत पूरे साहू समाज की है और वे सब मिलकर मंदिर के विकास व सामाजिक एकता के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।

Previous article
This Is The Newest Post
Next article