गरियाबंद में बगनई नदी उफान पर: बाढ़ के बीच फंसे 14 ग्रामीणों को पुलिस और SDRF ने सुरक्षित निकाला
Sunday, July 5, 2026
Edit
छुरा / गरियाबंद: छुरा क्षेत्र के ग्राम विजयपाल के पास बगनई नदी में अचानक आई विनाशकारी बाढ़ से घिरे 14 ग्रामीणों के लिए रविवार सुबह गरियाबंद पुलिस और नगर सेना (SDRF) की टीम देवदूत बनकर सामने आई। मूसलाधार बारिश के चलते उफनती नदी के बीचों-बीच फंसे सभी 14 लोगों को पुलिस की तत्परता और सूझबूझ से सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया है।
नींद में थे ग्रामीण, अचानक टापू बना आशियाना
जानकारी के अनुसार, ग्राम बिजापाल के पास बगनई नदी में पुलिया निर्माण का कार्य चल रहा था। इसमें काम करने वाले मजदूर नदी के नीचे ही अस्थाई झोपड़ी बनाकर रह रहे थे। रविवार तड़के करीब 4:00 बजे इलाके में अचानक मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। देखते ही देखते नदी का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया। गहरी नींद में सो रहे मजदूरों को जब तक कुछ समझ आता, उनका आशियाना चारों तरफ से पानी से घिर चुका था और वे तेज बहाव के बीच फंस गए।

गरियाबंद के छुरा क्षेत्र में बगनई नदी की बाढ़ से सुरक्षित निकाले गए ग्रामीण, रेस्क्यू टीम और छुरा पुलिस स्टाफ के साथ। (सौजन्य: गरियाबंद पुलिस)
संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन से टला बड़ा हादसा
सुबह ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना छुरा थाना प्रभारी उप निरीक्षक ज्ञानेश्वर सिंह गंगवाल को दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए छुरा पुलिस और महासमुंद की नगर सेना SDRF की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। नदी का बहाव बेहद तेज होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में काफी चुनौतियां आ रही थीं। इसके बावजूद जवानों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए रस्सी और लाइफ जैकेट की मदद से एक-एक कर सभी 14 ग्रामीणों को सुरक्षित बाहर निकाला।
मौके पर पहुंचे जिम्मेदार, सुरक्षित रेस्क्यू के बाद ली राहत की सांस
बाढ़ की खबर मिलते ही प्रशासनिक अमला और छुरा पुलिस की टीम बिना वक्त गंवाए मौके पर पहुंच गई थी। रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा होने के बाद सुरक्षित निकाले गए ग्रामीणों ने पुलिस और SDRF की टीम का आभार जताया। तस्वीर में देखा जा सकता है कि छुरा पुलिस के अधिकारी, रेस्क्यू टीम के सदस्य और स्थानीय लोग छाता लगाए कीचड़ और बारिश के बीच ग्रामीणों की मदद के लिए डटे हुए हैं। सुरक्षित रेस्क्यू किए गए मजदूरों के चेहरों पर संकट टलने की राहत साफ देखी जा सकती है।

पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई और बहादुरी की बदौलत एक बड़ा हादसा होने से टल गया। प्रशासन ने नदी किनारे रहने वाले अन्य ग्रामीणों को भी सतर्क रहने की हिदायत दी है।
Previous article
This Is The Newest Post
Next article