कौंदकेरा में भक्ति की बयार: त्रिदिवसीय श्री मारुति महायज्ञ एवं मानसगान सम्मेलन का भव्य आयोजन
क्षेत्र के मानस विद्वान बिखेरेंगे आध्यात्मिक छटा, यज्ञ की पूर्णाहुति से होगा क्षेत्र का कल्याण
कौंदकेरा/ ग्राम कौंदकेरा के पावन धरा पर त्रिदिवसीय विराट श्री मारुति महायज्ञ एवं श्री रामचरित मानसगान सम्मेलन का आयोजन बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ किया जा रहा है। इस धार्मिक अनुष्ठान के आयोजन से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया है और श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा है।
कलश यात्रा से हुआ शुभारंभ:
कार्यक्रम का आगाज भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में माताएं एवं बहनें पीले वस्त्र धारण कर शामिल हुईं। गाजे-बाजे और भगवान श्रीराम के जयकारों के साथ निकली इस यात्रा ने पूरे गांव का भ्रमण किया, जिससे वातावरण पूरी तरह आध्यात्मिक हो गया।

मानस गान से गूँज रहा मानस पंडाल:
आयोजन के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए प्रतिष्ठित मानस विद्वानों द्वारा श्री रामचरित मानस की चौपाइयों का भावपूर्ण गायन किया जा रहा है। द्वितीय दिवस साधना सरगम मानस परिवार बहेराबुड़ा एवं प्रज्ञा मानस परिवार, सोरिद ने मानस गान के माध्यम से विद्वान वक्ताओं ने भगवान राम के आदर्शों और उनके जीवन प्रसंगों पर प्रकाश डाला। कथा श्रवण के लिए आसपास के दर्जनों गांवों से श्रद्धालु पहुँच रहे हैं।

मारुति महायज्ञ में आहुतियां:
आयोजन के मुख्य आकर्षण के रूप में श्री मारुति महायज्ञ संपन्न हो रहा है। विद्वान स्वामी सिधेश्वरानंद जी महाराज के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच यज्ञ कुंड में आहुतियां डाली जा रही हैं। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि मारुति (हनुमान जी) महायज्ञ का मुख्य उद्देश्य गांव एवं क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और जनकल्याण है।

समिति की अपील:
आयोजन समिति कौंदकेरा द्वारा समस्त धर्मप्रेमी जनता से आग्रह किया गया है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर प्रभु की भक्ति का लाभ उठाएं और महाप्रसाद ग्रहण करें। कार्यक्रम के अंतिम दिन विशाल भंडारे और पूर्णाहुति के साथ सम्मेलन का समापन होगा।

Previous article
This Is The Newest Post
Next article